“बहोरीबंद एसडीएम राकेश चौरसिया को सम्मानपूर्वक विदाई, नए एसडीएम प्रदीप मिश्रा ने संभाला कार्यभार” 

कटनी जिले के बहोरीबंद तहसील कार्यालय में सोमवार को भावनाओं से भरा एक खास पल देखने को मिला, जहां अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राकेश चौरसिया को अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने भावभीनी विदाई दी।

राकेश चौरसिया का तबादला पहले ही रीवा हो चुका था, लेकिन एसआईआर से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों के चलते वे अब तक बहोरीबंद में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब उनके रिलीव होने के बाद कटनी में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा ने बहोरीबंद के नए एसडीएम के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।

विदाई समारोह के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने राकेश चौरसिया के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राजस्व मामलों के निराकरण में तेजी आई और आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान हुआ।

उनके सरल स्वभाव, जनहितैषी कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता की सभी ने खुलकर सराहना की।
वहीं दूसरी ओर नवागत एसडीएम प्रदीप मिश्रा का भी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में बहोरीबंद क्षेत्र विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा।

इस अवसर पर जनपद सीईओ अभिषेक कुमार, तहसीलदार आशीष अग्रवाल, परियोजना अधिकारी सतीश पटेल, बीईओ मनोज गर्ग, बीएआरसी प्रशांत मिश्रा, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य महेंद्र राय, आरआई रवि मिश्रा, रीडर विवेक त्रिपाठी, अधिवक्ता एस.एस. सेंगर सहित कई गणमान्य नागरिक, कर्मचारी और क्षेत्रीय पटवारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में राकेश चौरसिया को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई, जबकि नए एसडीएम प्रदीप मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए समारोह का समापन किया गया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING