“निगम का एक्शन—अवैध कब्जा ढहा, बग्घी संचालकों पर जुर्माना” 

 

कटनी। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर शुक्रवार को रविंद्र नाथ टैगोर वार्ड के अमरगंज क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई।

एम.एस.डब्ल्यू. (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन) कचरा प्लांट पहुंच मार्ग के पास नगर निगम की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया। जानकारी के अनुसार, लगभग 15×30 फुट भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा बिना अनुमति निर्माण किया गया था। पूर्व में नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध संरचना को तोड़ दिया और जमीन को मुक्त कराया।

अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में निगम की टीम ने स्पष्ट संदेश दिया कि शासकीय और सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित व्यक्ति को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई है।

वहीं, शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के तहत खिरहनी ब्रिज के नीचे भी कार्रवाई की गई। यहां सड़क किनारे अवैध रूप से बग्घियां खड़ी कर मार्ग अवरुद्ध करने वाले संचालकों पर 1000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। साथ ही मौके पर ही बग्घियां हटवाकर दोबारा ऐसा न करने की हिदायत दी गई।

इस दौरान अतिक्रमण दस्ते के रंजीत खटीक, अजय कुशवाहा, अब्दुल नसीम सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING