“गर्मियों में यात्रियों को राहत: हावड़ा से CSMT के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, सतना-कटनी-जबलपुर-इटारसी में ठहराव”

जबलपुर। गर्मियों के बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अतिरिक्त भीड़ को क्लीयर करने और यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल से होकर गाड़ी संख्या 01102 हावड़ा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच एक तरफा समर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।
यह स्पेशल ट्रेन 25 अप्रैल 2026, शनिवार को हावड़ा से रात 11 बजे रवाना होगी और निर्धारित समयानुसार विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से गुजरते हुए चौथे दिन सुबह 5 बजे मुंबई पहुंचेगी पश्चिम मध्य रेल के अंतर्गत यह ट्रेन सतना, कटनी, जबलपुर और इटारसी स्टेशनों पर महत्वपूर्ण ठहराव करेगी, जिससे मध्यप्रदेश के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

ट्रेन की टाइमिंग की बात करें तो—सतना: रात 11:00 बजे,कटनी: रात 12:20 बजे,जबलपुर: 01:50 बजे,इटारसी: सुबह 09:50 बजे इसके बाद ट्रेन खंडवा, भुसावल, नासिक होते हुए मुंबई पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए गए हैं, जिनमें
12 सामान्य श्रेणी,4 शयनयान (स्लीपर)
2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं। यात्री इस ट्रेन से जुड़ी पूरी जानकारी स्टेशन, हेल्पलाइन 139 या RailOne App के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING