“जबलपुर रेल मंडल में राजभाषा को बढ़ावा, 193वीं बैठक में हिंदी के अधिकतम उपयोग के निर्देश” 

newsvoiceofindia/

जबलपुर में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में आज 19 मार्च 2026 को मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 193वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा ने की, जिसमें हिंदी के प्रभावी उपयोग को लेकर अहम दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी आनंद कुमार ने सभी अधिकारियों का स्वागत करते हुए बताया कि जबलपुर मंडल में रेल संचालन के साथ-साथ राजभाषा नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन लगातार प्रगति पर है।

उन्होंने जानकारी दी कि तिमाही के दौरान संगोष्ठियां, कार्यशालाएं और महान साहित्यकारों की जयंती जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही राजभाषा पखवाड़ा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 अधिकारियों और 50 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

बैठक में विशेष रूप से निर्देश दिए गए कि सभी कर्मचारी हिंदी कार्य के लिए अनिवार्य रूप से मंगल फॉन्ट का उपयोग करें। साथ ही फाइलों पर हिंदी में प्राप्त टिप्पणियों का जवाब भी हिंदी में ही दिया जाना सुनिश्चित किया जाए यह भी स्पष्ट किया गया कि की-बोर्ड पर सीधे हिंदी टंकण को भी हिंदी डिक्टेशन माना जाएगा।

महाप्रबंधक, पश्चिम मध्य रेल के निर्देशों का हवाला देते हुए अधिकारियों को कहा गया कि वे अपने निरीक्षण के दौरान राजभाषा के उपयोग की भी समीक्षा करें और उसकी रिपोर्ट राजभाषा विभाग को भेजना अनिवार्य करें।
“हमारा मंडल हिंदी भाषी क्षेत्र में है, इसलिए अधिकतम कार्य हिंदी में ही किया जाए।” – कमल कुमार तलरेजा, मंडल रेल प्रबंधक

कार्यक्रम के अंत में राजभाषा अधिकारी एवं सहायक कार्मिक अधिकारी संदीप शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING