
गोटेगांव। रंगों के पावन पर्व होली पर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला विगत दिवस होलिका दहन के साथ शुरू हुआ उत्सव धुरेड़ी पर पूरे रंग में नजर आया जगह-जगह रंगोत्सव की धूम रही और लोगों ने पारंपरिक उत्साह के साथ त्योहार मनाया।
इसी क्रम में नगर की एकता कॉलोनी में भी होली का पर्व सादगी, भाईचारे और आपसी प्रेम के साथ मनाया गया। कॉलोनीवासियों ने पहले विधि-विधान से होलिका दहन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद धुरेड़ी पर सुबह से ही हुरियारों की टोलियां घर-घर पहुंचीं।
हुरियारों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने रंगों में सराबोर होकर पर्व का आनंद लिया। ढोलक की थाप और होली गीतों के बीच पूरा वातावरण रंगमय और उल्लासपूर्ण बना रहा।
एकता कॉलोनी में इस वर्ष होली का पर्व विशेष रूप से सौहार्द और सादगी का प्रतीक बना। कॉलोनीवासियों ने मिलजुलकर त्योहार मनाते हुए सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
रंगों के इस पावन पर्व ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने और रिश्तों को मजबूत करने का अवसर भी





