माधवनगर में चला निगम का बुलडोजर, फुटपाथ खाली – 8 दुकानों पर कार्रवाई

newsvoiceofindia/

कटनी। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने बुधवार को नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर में वृहद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पुलिस बल की मौजूदगी में निगम की अतिक्रमण टीम ने मुख्य व्यावसायिक मार्गों से अवैध कब्जों को हटाने की शक्ति से कार्रवाई की।

अभियान के दौरान तांगा स्टैंड, पंचायत चौराहा सहित प्रमुख पहुंच मार्गों पर मार्च कर अस्थायी दुकानों, ठेलों और अवैध पार्किंग को चिन्हित किया गया। अतिक्रमण प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि 8 दुकानों द्वारा निर्धारित सीमा से बाहर लगाए गए टीन शेड और बोर्ड हटाए गए। साथ ही मुख्य मार्गों पर अव्यवस्थित ठेले एवं सब्जी विक्रेताओं को व्यवस्थित कर यातायात बहाल कराया गया।

फुटपाथ हुए खाली

महारानी लक्ष्मी बाई तिराहा से कोतवाली तिराहा तक विशेष अभियान चलाकर फुटपाथ पर लगी अस्थायी दुकानों को हटाया गया, जिससे पैदल राहगीरों को राहत मिली। वहीं कोतवाली तिराहा से मिशन चौक तक सड़क किनारे खड़े ठेलों और टपरों को व्यवस्थित कर मार्ग को अवरोध मुक्त बनाया गया।

नगर निगम ने मुनादी के माध्यम से दुकानदारों से अपील की है कि वे दुकान सामग्री निर्धारित सीमा के अंदर रखकर ही व्यवसाय करें, अन्यथा भविष्य में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“स्वतंत्रता दिवस पर महापौर श्रीमती सूरी निगम कार्यालय में और निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नवीन जल शोधन संयंत्र अमकुही में करेंगे ध्वजारोहण, एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण विद्यालयों, सार्वजनिक भवनों एवं प्रमुख स्थलों पर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज”