
कटनी। रेल पुलिस अधीक्षक सुश्री शिमला प्रसाद के निर्देश पर रेल परिसरों एवं चलती ट्रेनों में अपराधों की रोकथाम के लिए सघन जांच एवं तलाशी अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना जीआरपी कटनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना जीआरपी कटनी में दर्ज विभिन्न अपराधों एवं अपराध क्रमांक 72/26 धारा 305(सी), 304(2) बीएनएस, अपराध क्रमांक 552/25 धारा 304(2) बीएनएस, अपराध क्रमांक 103/26 धारा 305(सी) बीएनएस में फरियादियों से चोरी हुए सोने के जेवरात एवं मोबाइल फोन को पुलिस टीम ने बरामद किया है।
जीआरपी पुलिस ने आरोपी राज भूमिया उर्फ मंजा, उम्र 20 वर्ष, निवासी कैलवारा फाटक, छेघरा वार्ड नं. 6, थाना कोतवाली, जिला कटनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल ₹6,83,000 कीमत का मशरूका बरामद किया है।
बरामद सामग्री में शामिल हैं—
फरियादिया बी. मंजू (भोपाल) की 3 तौला सोने की चेन, कीमत लगभग ₹4,00,000 फरियादी अखिलेश सोंधिया का मोबाइल, कीमत ₹14,000 फरियादी योगेन्द्र सिंह का मोबाइल, कीमत ₹49,000
अन्य फरियादियों के 10 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹2,20,000
इस कार्यवाही में टीम की भूमिका रही
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक एल.पी. कश्यप, उप निरीक्षक संजय मांझी, प्र.आर. शिवेन्द्र सिंह, आरक्षक प्रवीण तिवारी, अभिषेक सिंह, नारायण मिश्रा, घनश्याम दीक्षित, रीतेश डिम्हां, धर्मेन्द्र गुप्ता, लोकेन्द्र सिंह, आरक्षक नवीन शुक्ला (थाना माधवनगर) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इसके साथ ही आरपीएफ पोस्ट कटनी से निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, आरक्षक मनीश प्यासी, प्र.आर. शिवशरण शर्मा, सीआईबी से प्र.आर. ताराचंद्र गुर्जर एवं संदीप यादव का भी सराहनीय योगदान रहा।
रेल पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से यात्रियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और ट्रेनों में होने वाली आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगा है।






