“सख्त हुई नगर निगम की कार्रवाई: गंदगी, अमानक पॉलिथीन और आवारा मवेशियों पर ₹9350 का स्पॉट फाइन” 

न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया 

कटनी।शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम यातायात वाला बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देशन में नगर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने, प्रतिबंधित अमानक पॉलिथीन के उपयोग और सड़कों पर आवारा मवेशी छोड़कर यातायात बाधित करने वालों पर स्पॉट फाइन की कार्रवाई शुरू की गई।

गंदगी और अमानक पॉलिथीन पर ₹7050 का जुर्माना
जोन क्रमांक 4, माधव नगर में चलाए गए अभियान के दौरान सार्वजनिक मार्गों पर गंदगी फैलाने एवं अमानक पॉलिथीन का उपयोग करने पर ₹5450 का स्पॉट फाइन किया गया वहीं जोन क्रमांक 3 के खिरहनी ओवरब्रिज से माई नदी राहुल बाग मार्ग में दुकानदारों द्वारा गंदगी फैलाने पर ₹1600 का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

इस दौरान दुकानदारों को डस्टबिन रखने और प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग न करने की सख्त हिदायत भी दी गई स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की हांका गैंग द्वारा चलाए गए अभियान में पशुपालकों द्वारा पशुओं को खुले में छोड़ने एवं नियमों का उल्लंघन करने पर ₹1300 का जुर्माना लगाया गया।

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने, कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालने तथा पशुपालकों से अपने पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील की है।

निगम प्रशासन का दो टूक संदेश है—

नागरिकों की सुरक्षा, सुगम यातायात और स्वच्छ शहर के संकल्प से कोई समझौता नहीं होगा, और नियम तोड़ने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING