“एनकॉर्ड व जिला सड़क सुरक्षा समिति की अहम बैठक” ” कटनी कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, नशा व ओवरलोड पर जीरो टॉलरेंस”

कटनी मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर आशीष तिवारी ने कई कड़े और महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। बैठक में कानून–व्यवस्था, नशा नियंत्रण, सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

ओवरलोडेड डंपरों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

कलेक्टर ने कहा कि ओवरलोडेड वाहनों पर सख्ती बेहद जरूरी है। माइनिंग विभाग और आरटीओ संयुक्त कार्रवाई कर ऐसे वाहनों पर तत्काल रोक लगाएँ।

स्कूल–कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में नशे की दुकानों की जांच शिक्षण संस्थानों के आसपास पान–गुटखा व नशीली दवाओं की दुकानों की जांच कर अवैध दुकानों को हटाने के निर्देश दिए गए साथ ही स्वास्थ्य, पुलिस और शिक्षा विभाग को छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा।

नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती

कलेक्टर तिवारी ने जोर दिया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर पुख़्ता सूचना तंत्र तैयार किया जाए, ताकि युवा पीढ़ी को प्रभावित करने वाले तत्वों पर त्वरित कार्रवाई हो सके।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई तेज,आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस को संयुक्त अभियान चलाकर ड्रिंक एंड ड्राइव में पकड़े जाने वालों के लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश जारी किए, ड्रग इंस्पेक्टर पर कार्रवाई — दो दिन का वेतन कटेगा

बैठक से अनुपस्थित रहने पर ड्रग इंस्पेक्टर मनीषा धुर्वे के दो दिन का वेतन काटने के निर्देश कलेक्टर ने सीएमएचओ को दिए।

सड़क सुरक्षा से जुड़ी प्रमुख बातें

ओवरलोडेड वाहनों पर माइनिंग व आरटीओ की संयुक्त कार्रवाई,ई-रिक्शा व ऑटो चालकों का सत्यापन व वाहन जांच,कटनी व मुड़वारा रेलवे स्टेशनों पर प्रीपेड बूथ योजना लागू करने की दिशा में कार्य,सभी फैक्ट्रियों में नो हेलमेट – नो अटेंडेंस नियम लागू करने पर बल,पीरबाबा बाईपास से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की कलेक्टर ने सराहना की

 

बैठक में मौजूद अधिकारी

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार, सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर, यातायात निरीक्षक राहुल पांडेय, आरटीओ संतोष पाल, सीजीएसटी के सुप्रिटेंडेंट दयाशंकर सिंह, कार्यपालन यंत्री शारदा सिंह सहित एनएचएआई, पीएमजीएसवाई, एमपीआरडीसी और शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING