“पुलिस लाइन में साप्ताहिक जनरल परेड, एसपी ने निरीक्षण कर दिया अनुशासन का संदेश” एसपी ने परेड वा शासकीय वाहनों की जांच

कटनी। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक जनरल परेड आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में हुई इस परेड में टुकड़ियों ने रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत के निर्देशन में सलामी दी एसपी ने परेड का अवलोकन करते हुए पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन और एकरूपता की बारीकी से समीक्षा की उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को उन्होंने मौके पर ही प्रशंसा-पत्र प्रदान किए साथी ही परेड अभ्यास के दौरान प्लाटून कमांडरों द्वारा एकल ड्रिल का अभ्यास कराया गया।

समापन पर एसपी विश्वकर्मा ने कहा कि “पुलिस बल को शारीरिक रूप से फिट, अनुशासित और सदैव तत्पर रखना ही जनरल परेड का मुख्य उद्देश्य है।”इसके बाद एसपी ने एमटी परेड में सभी शासकीय वाहनों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान वाहनों की सफाई इंजन
संचार उपकरण पीए सिस्टम सायरन बलवा नियंत्रण सामग्री आंसू गैस प्राथमिक उपचार किट लॉगबुक एवं मेंटेनेंस रिकॉर्ड जैसी सभी व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि थाना/चौकी के सभी वाहन हमेशा रोड-रेडी स्थिति में रहें और आवश्यक सुरक्षा उपकरण पूर्णतः उपलब्ध हों परेड में एएसपी संतोष डेहरिया, सीएसपी नेहा पच्चीसिया, डीएसपी उषा राय, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत, उनि रूपेन्द्र राजपूत, उनि सिद्धार्थ राय, सूबेदार उमेश दुबे सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment