
कटनी में बिहार विधानसभा चुनाव ड्यूटी से लौट रही CRPF की महिला जवान की राइफल से 40 गोलियों से भरी दो मैगज़ीन चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया था। चुनाव स्पेशल ट्रेन में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। मामले के उजागर होने के बाद कटनी GRP ने अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू की जीआरपी कटनी ने 24 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
बहरहाल पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो खाली मैगज़ीन और 35 राउंड INSAS कारतूस बरामद किए थे। सभी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया था विगत दो दिनों से फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों को भी आज जीआरपी पुलिस कटनी ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अमर उर्फ़ अमन निशाद, दीपक उर्फ़ कुचली निषाद और रोहित उर्फ़ हैंडसम निषाद शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से बकाया INSAS कारतूस भी जप्त किए।
सभी आरोपियों को कार्रवाई उपरांत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामला अपराध क्रमांक 1403/25, धारा 305 C3(5) BNS के तहत दर्ज है। जीआरपी की यह त्वरित कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालों के बीच एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।







