
कटनी। मुख्य रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात व्यक्ति ने एक प्राइवेट रेल कर्मचारी पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक एटीएल कंपनी का प्राइवेट कर्मी कार्यरत बताया जा रहा है।
हमले के बाद युवक स्टेशन के मुख्य द्वार की पट्टी पर घायल अवस्था में बैठा हुआ मिला। उसी दौरान वहां से गुजर रहे दो स्थानीय वेंडरों की नजर जब घायल युवक पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत उसकी मदद की और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही कटनी कोतवाली पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अज्ञात हमलावर की तलाश कर रही है और हमले के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।
Post Views: 373







