कटनी रेलवे स्टेशन पर रिक्शा चालक की पिटाई का वायरल वीडियो: हंगामा, अफरा-तफरी और पुलिस जांच तेज

 

कटनी रेलवे स्टेशन का रिक्शा चालक की पिटाईक एक वीडियोसा वायरल हो रहा है, जहां एक रिक्शा चालक को कुछ अज्ञात यात्रियों ने चोर समझकर बेरहमी से पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि कुछ यात्री रिक्शा चालक को घेर लेते हैं और उसे चोर बताते हुए लगातार मारपीट करते हैं। एवं आसपास मौजूद लोग भयभीत होकर तमाशा देखते रहे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव की कोशिश नहीं की इस मारपीट के चलते स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर यात्री दूसरी ट्रेन पकड़कर स्टेशन से जा चुके थे। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर चालक को मारने वाले आरोपियों की पहचान कर रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुटी हुई है।

मारपीट में घायल पीड़ित रिक्शा चालक का बयान

पीड़ित चालक ने बताया कि वह कई सालों से स्टेशन पर ईमानदारी से रिक्शा चला रहा है। बिना किसी वजह के कुछ यात्रियों ने उसे चोर समझकर अचानक हमला किया उसने पुलिस से न्याय और सुरक्षा की मांग की है। इस पूरे मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। वीडियो फुटेज और चश्मदीदों के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING