टिकरिया बायपास पर भीषण सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से तीन युवक गंभीर रूप से घायल

कटनी–पन्ना मुख्य मार्ग पर टिकरिया बायपास के पास सोमवार शाम करीब 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार चोपरा से टिकरिया की ओर तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही वे टिकरिया बायपास के नजदीक पहुंचे, पवई से कटनी की ओर आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को CHC शाहनगर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने तीनों को कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 