कटनी से बड़ी खबर — गंगा आरती और दीपदान कार्यक्रम की तैयारियाँ तेज़

कटनी। नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने आगामी मंगलवार, 21 अक्टूबर को कटाए घाट पर होने वाले भजन संध्या, गंगा आरती और दीपदान कार्यक्रम की समुचित तैयारियों के निर्देश जारी किए हैं।

सुबह 11 बजे से भजन कार्यक्रम और शाम 6 बजे से गंगा आरती एवं दीपदान का आयोजन होगा। इस दौरान नागरिकों की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निगम के अधिकारियों को स्पष्ट दायित्व सौंपे गए हैं।

स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी को घाट और पहुँच मार्ग की बेहतर साफ-सफाई, चूने की लाइनिंग तथा कीटनाशक दवा छिड़काव की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रभारी कार्यपालन यंत्री और उनकी टीम को दीपदान के दौरान अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रभारी कार्यपालन यंत्री आसित खरे और सहायक यंत्री सुनील सिंह को निर्माणाधीन रिवर फ्रंट की सामग्री व्यवस्थित कर, आवागमन सुगम बनाने और बेरीकेटिंग लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह को यातायात पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर पार्किंग, दुकानों की व्यवस्था और सुरक्षा हेतु बेरीकेटिंग के प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा है कि गंगा आरती और दीपदान कार्यक्रम नगर की आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक हैं। नागरिकों को सुंदर, स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है।

कटनी नगर निगम ने सभी विभागों को समय सीमा में तैयारी पूर्ण करने के निर्देश देते हुए घाट क्षेत्र में व्यापक साफ-सफाई और सजावट का कार्य भी शुरू कर दिया है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“स्वतंत्रता दिवस पर महापौर श्रीमती सूरी निगम कार्यालय में और निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नवीन जल शोधन संयंत्र अमकुही में करेंगे ध्वजारोहण, एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण विद्यालयों, सार्वजनिक भवनों एवं प्रमुख स्थलों पर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज”