“कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपे तीन ज्ञापन — अवैध शराब, स्वास्थ्य अव्यवस्था और स्वच्छता पर कड़ा एक्शन की मांग”

कटनी।जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने आज जिला कलेक्टर को तीन अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर जनहित से जुड़े गंभीर मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया।

अवैध शराब बिक्री पर रोक की मांग

कांग्रेस ने कहा कि ग्राम कन्हवारा एवं कटनी शहर में खुलेआम अवैध शराब बिक्री व पेकारी संचालित हो रही है। पंजीकृत दुकानें देर रात तक खुली रहती हैं जिससे महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों को परेशानी होती है। कांग्रेस ने मांग की अवैध शराब बिक्री व पेकारी पर तत्काल रोक लगे समय सीमा के बाद पंजीकृत दुकानें बंद कराई जाएँ दोषियों व जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो एडवोकेट अमित शुक्ला ने चेताया कि यदि ठोस कदम नहीं उठाए गए तो कांग्रेस जनहित में आंदोलन करेगी।

जिला चिकित्सालय की अव्यवस्था पर चिंता

दूसरे पत्र में जिला चिकित्सालय की लापरवाही और अव्यवस्था का भी मुद्दा उठाया गया। कांग्रेस ने कहा कि मरीजों को समय पर उपचार और जांच की सुविधा मिले जांच रिपोर्ट तय समय पर दी जाए चिकित्सक व स्टाफ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए लापरवाह कर्मचारियों व अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई हो।

नवरात्र पर स्वच्छता व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

तीसरे ज्ञापन में कांग्रेस ने नवरात्र पर्व को देखते हुए नगर निगम से मांग की धार्मिक स्थलों व पंडालों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाए श्रद्धालुओं हेतु स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए अतिरिक्त टैंकर उपलब्ध कराए जाएँ तत्काल प्रभाव से विशेष सफाई दल तैनात किए जाएँ कांग्रेस कमेटी ने उम्मीद जताई कि प्रशासन शीघ्र ही ठोस कदम उठाकर इन जनहित की समस्याओं का समाधान करेगा।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING