कटनी-बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो जिलों के नामचीन जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार

 

कटनी। बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम भदौरा स्थित वेयरहाउस के पीछे लंबे समय से संचालित हो रहे जुआ फड़ पर बीती रात बड़वारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया। इस दौरान पुलिस ने कटनी और जबलपुर के कई नामचीन जुआरियों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगद राशि और ताश के पत्ते बरामद करते हुए सभी के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

कटनी जिले के जुआरी गिरफ्तार

पुलिस की रेड कार्रवाई में कटनी निवासी बल्ली निषाद (47) पिता लाल निषाद, गौरव मेहरा (27) पिता गोविंद मेहरा, निवासी संजय नगर, कमलेश पटेल (29) पिता रमेश पटेल, निवासी जूहला, भल्लू खान (27) पिता करीम मोहम्मद, निवासी मझगवां, तथा मुकेश पटेल (24) पिता कमलेश पटेल, निवासी कटंगी कला को गिरफ्तार किया गया। इनसे पुलिस ने 18,600 रुपए नगद एवं ताश के पत्ते जब्त किए।

जबलपुर जिले के जुआरी भी चढ़े पुलिस के हत्थे

इसी जुआ फड़ पर जबलपुर के जुआरी भी सक्रिय थे। पुलिस ने यहां से राकेश पटेल (48) पिता लालाराम पटेल, निवासी जयप्रकाश वार्ड पनागर, लाला उर्फ राजकुमार विश्वकर्मा, निवासी किदवई वार्ड कटनी, हरीश आर्या (34) पिता एआर आर्या, निवासी महाराजपुर जबलपुर, विनोद (44) पिता राजाराम विश्वकर्मा, निवासी पनागर जबलपुर एवं विजय ठाकुर (51) पिता प्रताप भगवत सिंह ठाकुर, निवासी पनागर जबलपुर को गिरफ्तार किया। इनके पास से 16,900 रुपए नगद एवं ताश के पत्ते जब्त किए गए।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, बड़वारा पुलिस को लंबे समय से यहां जुआ फड़ संचालित होने की सूचना मिल रही थी। बीती रात मुखबिर की पुख्ता सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दो अलग-अलग स्थानों पर चल रहे जुआ खेल का भंडाफोड़ किया।

पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING