बाकल में 11 लाख की साइबर ठगी का एसपी ने किया खुलासा, गुम सिम से बनाया फर्जी खाता, तीन आरोपी गिरफ्तार

कटनी, मध्यप्रदेश| बाकल थाना अंतर्गत एक बड़ा साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है जिसमें 11 लाख रुपए की ठगी की गई। प्रकरण में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बतादे कि प्रार्थी लालजी बर्मन पिता प्रेमलाल बर्मन (उम्र 55 वर्ष), निवासी ग्राम बसेहड़ी, थाना बाकल, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पिता प्रेमलाल बर्मन, जो रेलवे विभाग से रिटायर हो चुके हैं, के सेंट्रल बैंक खाते से करीब 10-11 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने छल-कपट और फर्जी आईडी (सेंट्रल बैंक कियोस्क और एयरटेल पेमेंट बैंक) के माध्यम से यह रकम निकाली।

          अभिनय विश्वकर्मा एसपी कटनी

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में बाकल थाना पुलिस और सायबर सेल कटनी की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई की।

बहरहाल जांच में पाया गया कि प्रार्थी की गुम हुई सिम का दुरुपयोग कर एयरटेल पेमेंट बैंक और फोन पे जैसे प्लेटफॉर्मों पर फर्जी खाता बनाया गया, जो मृतक रामकुमार लोधी के नाम पर था।

गिरफ्तार आरोपी में

मनोहर लोधी – बसेहड़ी निवासी, जो कियोस्क संचालित करता था और पीड़ित के संपर्क में था।

रोहित लोधी – निवासी सिहुड़ी।

सौरभ लोधी – निवासी खमतरा।

आरोपियों ने अलग-अलग मोबाइल से गुम सिम का दुरुपयोग कर यह फ्रॉड किया। पुलिस ने सभी मोबाइल उपकरणों को बरामद कर साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING