
कटनी नगर निगम के वार्ड क्रमांक 26 से भाजपा पार्षद एवं MIC सदस्य अवकाश जैसवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
भाजपा सरकार होने के बावजूद वार्ड में आवश्यक विकास कार्यों के न होने पर नाराज़गी जताते हुए उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया।
आकाश जैसवाल ने महापौर श्रीमती प्रीति सूरी को नगर निगम के सभा सदन में अपना इस्तीफा सौंप दिया।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता की अपेक्षाओं और समस्याओं को लगातार नज़रअंदाज़ किया जा रहा है, जो अस्वीकार्य है।
यह कदम भाजपा संगठन और नगर निगम प्रशासन के लिए एक बड़ा संदेश माना जा रहा है।
Post Views: 515







