
कटनी।राष्ट्रीय यूनियन कल्याण समिति टैक्सी यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह के प्रथम नगर आगमन पर कटनी टैक्सी यूनियन के पदाधिकारीयो ने उनका जोरदार स्वागत अभिनंदन किया इस दौरान टैक्सी यूनियन चालकों की विचार गोष्टी का आयोजन किया गया इस बैठक में पदाधिकारी एवं टैक्सी चालकों ने अपने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की तत्पश्चात सुनील सिंह चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अपने उद्बोधन में टैक्सी यूनियन कल्याण समिति संपूर्ण भारत के पदाधिकारीयो एवम टेक्सी चालकों को संबोधित किया साथ ही टैक्सी चालकों से जुड़े हितार्थ मुद्दों पर भरोसा दिलाया इस दौरान कटनी जिला अध्यक्ष दीपक पटेल, जिला उपाध्यक्ष मंटू मिश्रा, जिला संगठन मंत्री सोनू गुप्ता, कार्यवाहक अध्यक्ष तुषार पटेल, जिला सलाहकार मंत्री अविनाश रावत, कोषाअध्यक्ष अरुण कुशवाहा, मीडिया प्रभारी सागर शुक्ला, जिला प्रचार मंत्री इमरान कुरेशी, जिला महामंत्री विवेक शर्मा, महासचिव बॉबी अग्रवाल, कार्यकारी सदस्य मुकेश सेन मौजूद रहे।






