
कटनी।इस समय सोशल मीडिया का क्रेज नए युवाओं को बड़ा आकर्षित कर रहा है। वही बात करे तो युवा सोसल मीडिया में फेमस होने हेतु नए-नए तरीकों से वीडियो रील बनाने और उसे सोसल मीडिया पर अपलोड करने कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया की अब सुर्खियां बना हुआ है। बतादे की विडियो वायरल होने एवं पुलिस की बत्ती लगी गाड़ी के साथ युवकों की रील वायरल होने पर कटनी पुलिस भी हरकत में आई है। वीडियो में दिख रहे रील बनाने वाले युवकों की पुलिस ने तलाश भी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने वायरल वीडियो पर तत्काल संज्ञान लिया है और रील बनाने वाले युवक की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.जिसके बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई करने की बात भी सामने आ रही है। हालाकि न्यूज वॉइस ऑफ़ इंडिया इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुस्टि नहीं करता है। लेकिन जिस गाड़ी से यह वीडियो बनाया गया है, उसके ऊपर ‘भारत सरकार’ लिखा हुआ है।
वायरल वीडियो रील
गोरतलब है कि मध्यप्रदेश शासन लिखी हुई सरकारी गाड़ी जिसका वाहन क्रमांक MP21 TA1062 के साथ कुछ 4-5 युवकों के द्वारा रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाली गईं जो अब तेजी से वायरल हों रही है.वीडियो मे वाहन के बोनट पर रखे केक पर भोकाल लिखा हुआ नजर आ रहा है। वही युवकों द्वारा केक काटकर एक युवक फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है जिसके बाद बुलेरों मे बत्ती जलाकर युवकों के द्वारा गाड़ी की बोनट पर बैठकर रील बनाई गईं।और अब 31 सेकेंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।






