संदेह के आधार पर सलैया चौकी पुलिस ने चोरी की दो मोटर साईकिल वाहन चेकिंग के दौरान की जप्त, 

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश पर पूरे जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी रीठी के निर्देशन में चौकी सलैया के पुलिस बल सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र तिवारी आरक्षक राजेश रंजन सैनिक रमेश लाट पहाड़ी बडगांव में वाहनों के दस्तावेज जांच कर रहे थे इसी दरमियान मोटरसाइकिल सवार संजय उर्फ अभिषेक यादव  बिना नंबर की मोटरसाइकिल चलाते हुए आया जिससे पूछताछ पर वाहन के दस्तावेज मौके पर पेश नहीं किया और चेहरे पर हवाइयां उड़ी देख वाहन चोरी का अंदेशा होने पर पूछताछ की गई मौके पर चौकी सलैया प्रभारी विजेंद्र तिवारी द्वारा होंडा शाइन मोटरसाइकिल बिना नंबर की धारा 106 बी एन एस एस के तहत जप्त करते हुए कब्जा लिया एवम संजय यादव से शक्ति से पूछताछ करने पर एक मोटरसाइकिल और लाट पहाड़ी झाड़ियां में छुपाना बताया जिससे होंडा हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया दोनो मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत 1 लाख 40,000 बताई गई दोनो मोटरसाइकिल को सलैया थाना रीठी पुलिस द्वारा जप्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका रही थाना प्रभारी रीठी राजेंद्र मिश्रा सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र तिवारी आरक्षक राजेश रंजन सैनिक रमेश पटेल

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING