आलोक संगठन कटनी के तत्वाधान में प्रतिभावान छात्रों का किया गया सम्मान, बताए गए आगे प्रगति के रास्ते

कटनी जिले की बहोरीबंद तहसील में जिला स्तर के लोधी लोधा लोध समाज के उन छात्र-छात्राओं जिन्होंने 10 वी एंव 12वी कक्षा मैं 80% से अधिक अंक अर्जित किए हैं एवं जो छात्र-छात्राएं नवोदय विद्यालय में चयनित हुए है, साथ ही श्रमोदय विद्यालय मैं आगामी शिक्षा के लिए चयनित हुए हैं। एवं शासकीय सेवा से सेवानिवृत क्षेत्र के अधिकारी कर्मचारी साथ ही नव चयनित शासकीय सेवा में पदस्थ कर्मचारियों का सम्मान आलोक संगठन के द्वारा जिला स्तर का कार्यक्रम आयोजित कर सम्मान किया गया।

आयोजन कार्यक्रम में सैकड़ो छात्र-छात्राओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा समाज के उत्थान के लिए शिक्षा के क्षेत्र में आगे आने विविध प्रकार की ट्रिक बताई गई एवं उपस्थित क्षेत्रीय जनों में शासन की शिक्षा व्यवस्था का लाभ लेते हुए अपने बच्चों को शिक्षा जगत में आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा की ज्योति मनों में भरी गई साथ ही यह भी बताया की समाज के उत्थान के लिए शिक्षित होना अति आवश्यक है समाज के दलदल से बाहर निकलने के लिए भय मुक्त होकर छात्र एवं छात्राओं को शिक्षित कर देश की भागीदारी के लिए आगे बढ़ाएं।

इस दौरान कार्यक्रम में‌ सुलोचना लक्ष्मी पटेल‌ सरपंच सिंदुरसी, बृजलाल, धूप सिंह पटेल ,इंदल पटेल, विनोद कुमार, रामकुमार पटेल रामकिशोर, गोविंद पटेल ,संतोष पटेल, इंद्रभान पटेल, राजू पटेल राम पाटन, मलखान पटेल डिहुटा, करण सिंह, सूरत पटेल खमतरा, मनोज पटेल सरपंच बाकल, शिवलाल पटेल, किशन लाल पटेल सरपंच खमतरा साथ ही समस्त लोधी,,समाज के सभी लोगों की अहम भूमिका रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING