MP गजब! आरोपी शराब तस्करी के लिए दूध के डिब्बे का करता था इस्तेमाल, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार……….. जाने मामला

मध्यप्रदेश की कटनी पुलिस ने एक शातिर शराब तस्कर को हिरासत में लिया है जो पुलिस को चकमा देने के लिए दूध के कंटेनर में देशी शराब रखकर अवैध तरीके से एक जगह से दूसरी जगह ले जा रहा था तभी पुलिस ने आरोपी को जांच दौरान गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल पूरी कार्यवाही रंगनाथ थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने अपने पुलिस बल के साथ आईसीआईसीआई बैंक के पास अंजाम दी है जहां वाहनों की चैकिंग करते वक्त अमीरगंज निवासी विमल यादव को दूध के कंटेनर में 50 पाव देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है आरोपी के शराब तस्करी के इस हैरतअंगेज तरीके को देखकर रंगनाथ पुलिस भी आश्चर्यचकित रह गई। थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने बताया की वाहनों की जांच करते वक्त पड़रवाडा निवासी विमल यादव के कब्जे से 50 पाव देशी शराब दूध के कंटेनर में मिला पाया गया जिसकी कीमत 5हजार रुपए के करीब आंकी गई है और पुलिस ने आरोपी पर आबकारी एक्ट 34 के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए कार्यवाही की है। फिलहाल आरोपी का इस तरह से शराब तस्करी का ये अनोखा तरीका काफी चर्चित बना हुआ है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING