स्वच्छता में नंबर वन बनने की होड़ मैं कटनी नगर निगम लेकिन शहर बना हुआ कानी हाउस, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान राजगीर हो रहे आवारा पशुओं से चोटिल का शिकार,

मध्य प्रदेश का कटनी शहर इस समय कानी हाउस बना हुआ है जहा देखो आपको आवारा पशु बीच सड़क या सड़क के किनारे बैठे हुए दिखाई दे जायेगे अगर बात करे इन आवारा मवेशियों की तो पूरे शहर में अधिकतर ये रास्ते का रोड़ा बन आराम फरमाते हुए नजर कही ना कही आपको नजर आ जाते है जिससे शहर में गंदगी का आलम भी बना हुआ है। अगर बात करें कटनी नगर निगम की तो वह स्वच्छता को लेकर पहले पायदान पर बनने अपनी जुगत कर रहा है कहने को तो नगर निगम में इस समस्या से लोगो को राहत देने हाका गैंग बनी हुई है। अगर बात करे आवारा मवेशी को पकड़ने की तो इस बात को लेकर शासकीय मद से लमसम बजट भी खर्च हो रहा है किंतु प्रकाशित खबरों पर कुछ दिन कार्यवाही के बाद वह भी ठंडे बस्ते में नजर आती है। इन आवारा मवेशियों के कारण लोग रोड एक्सीडेंट का शिकार रोजाना हो रहे हैं लेकिन जिमेदारो को इससे क्या ऐसा ही एक मामला बस स्टैंड का निकल कर सामने आया है जहां दो आवारा नंदी बेल आपस में रोड किनारे लड़ गए जिनकी वजह से वहा निकल रहे राहगीरों में दहशत भी नजर आई और इन आवारा मवेशियों ने वहा मौजूद गरीब दुकानदारों का नुकसान भी कर दिया बहरहाल ऐसा यह पहला मामला नहीं है शहर में आवारा मवेशी जगह-जगह लड़ते हुए देखे जा सकते हैं। अब सवाल यह उठता है कि आखिर इन आवारा मवेशियों को पकड़ कर कानी हाउस में क्यों नहीं भेजा जा रहा और अगर कार्रवाई नहीं हो रही तो शासकीय मद की लमसम राशि जो इनके नाम पर खर्च हो रही है वह किस काम में खर्च हो रही है जबकि नगर निगम क्षेत्र में ऐसे आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए बकायदा अलग से वाहन भी उपलब्ध है। और इस काम के लिए अलग से हाका गैंग भी बनी हुई है। रोजाना मेन रेलवे स्टेशन से सुभाष चौक मिशन चौक बस स्टैंड, पन्ना मोड कुठला, बरगवा, खिरहनी में बीच सड़क पर आवारा मवेशी बैठे दिखाई दे रहे है और आने जाने वाले राहगीर इनकी वजह से एक्सीडेंट का शिकार हो गंभीर रूप से चोटिल हो रहे हैं।

सो टके की एक बात

शहर स्वच्छता में नंबर वन कटनी जब आयेगा जब नगर निगम के सारे विभाग अपनी कर्तव्य निष्ठा को लेकर काम करेंगे और विभाग में पदस्थ सारे जिम्मेदार अपना काम ईमानदारी से निर्वाह करेंगे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“फायर सेफ्टी को लेकर नगर निगम सख्त: बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच’ बरगवां क्षेत्र में चला विशेष अभियान,सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर चार प्रतिष्ठान संचालकों को जारी होगा नोटिस

“फायर सेफ्टी को लेकर नगर निगम सख्त: बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच’ बरगवां क्षेत्र में चला विशेष अभियान,सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर चार प्रतिष्ठान संचालकों को जारी होगा नोटिस

SANSKRITIIAS , IAS COACHING