लापरवाही पूर्वक ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय युवक की गई जान, कटनी कलेक्टर ने एक बार फिर मानवीय पहल दिखाते हुए गृह ग्राम तक पहुंचने मृतक की पत्नी को कराया शव वाहन उपलब्ध

कटनी – शनिवार दुपेहर तीन बजे मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 5 पर दरभंगा एक्सप्रेस की चलती ट्रेन में चढ़ते समय यात्री ट्रेन से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया इस दौरान घायल यात्री को आरपीएफ के जवानों द्वारा जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने यात्री का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया प्राप्त जानकारी के मुताबिक दानापुर-दरभंगा ट्रेन से सूर्य नारायण भगत अपनी पत्नी के साथ सूरत के लिए सफर कर रहे थे ट्रैन के कटनी रेलवे स्टेशन पहुँचने पर सूर्य नारायण पानी लेने ट्रैन से उतरे थे इसी दौरान ट्रैन का सिग्नल हो गया। प्लेटफार्म छोड़ रही ट्रैन को देख यात्री सूर्य नारायण हड़बड़ा गया और चलती ट्रैन में चढ़ने के दौरान उनका हाथ गेट से स्लिप हो गया और वो ट्रैन के नीचे आ गिरा जिन्हें आनन-फानन में गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान मौत होना बताई गई।

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष कटनी कलेक्टर ने फिर एक मानवता की मिसाल पेश की है 

उल्लेखनीय है की चलती ट्रेन से नीचे गिरे सूर्य नारायण भगत दरभंगा निवासी की मृत होने की  खबर समाचार पत्रों जैसे ही कलेक्टर कटनी को मिली उन्होंने तत्काल मृतक के शव को उनके गृहग्राम तक ले जाने मृतक की पत्नी जो अकेली थी उन्हें शव वाहन की निशुल्क व्यवस्था रेड क्रॉस सोसाइटी से कराई।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING