विकसित भारत.. विकसित मध्य प्रदेश की अवधारणा पर 29 फरवरी को हर विधानसभा क्षेत्र में होंगे कार्यक्रम जिला स्तरीय कार्यक्रम बस स्टैंड ऑडिटोरियम में होगा आयोजित

 

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमि पूजन

 

कटनी – विकसित भारत… विकसित मध्य प्रदेश की अवधारणा के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास कार्यों का वर्चुअल भूमि पूजन एवं लोकार्पण गुरूवार 29 फरवरी को करेंगे। जिले के सभी चार विधानसभा क्षेत्रों में अलग- अलग मुख्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। कलेक्टर अवि प्रसाद ने जिले के सभी ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है।

व्यापक भागीदारी के इस कार्यक्रम मे लोक कल्याण से जुडे अनेक निर्माण कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास भी होगा। जनहितैषी योजनाओं से जुडे कार्यक्रम मे नागरिकों की भागीदारी उल्लास और उमंग के वातावरण में होगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री  कटनी जिले के साथ- साथ पूरे प्रदेश में साइबर तहसील व्यवस्था की शुरूआत करेंगे।

शासन के निर्देश के अनुसार विकसित भारत.. विकसित मध्य प्रदेश की अवधारणा के तहत विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कटनी सहित मध्य प्रदेश के 12 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम कर प्रदेश वासियों को संबोधित करेंगे। जिले के विधानसभा क्षेत्र बड़वारा का मुख्य कार्यक्रम स्थल विकासखण्ड मुख्यालय ढीमरखेड़ा में और विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र का मुख्य कार्यक्रम बरही में होगा। इसके अलावा कैमोर और विजयराघवगढ़ मे भी कार्यक्रम होंगे। जबकि मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र का मुख्य कार्यक्रम नगर निगम कटनी आडिटोरियम में और बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र का मुख्य कार्यक्रम विकासखण्ड मुख्यालय बहोरीबंद में आयोजित होगा। कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा कार्यक्रमों में जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए है। विकसित भारत.. विकसित मध्य प्रदेश की अवधारणा को लेकर प्रदेश की अनेक विकास कार्यों का भूमि पूजन लोकार्पण के साथ ही राज्य में नवनियुक्त शासकीय कर्मियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। प्रदेश का मुख्य कार्यक्रम लाल परेड ग्राउंड भोपाल में आयोजित होगा। जहां कटनी जिले के हितग्राही भी भाग लेंगे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बायपास पर बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस और डंफर में जोरदार टक्कर, 50 से ज्यादा यात्री बाल-बाल बचे…पंसौरा ग्राम पंचायत के पास देर रात हुआ हादसा, बस का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित” 

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 

“बायपास पर बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस और डंफर में जोरदार टक्कर, 50 से ज्यादा यात्री बाल-बाल बचे…पंसौरा ग्राम पंचायत के पास देर रात हुआ हादसा, बस का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित” 

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING