अपराध समीक्षा बैठक के द्वतीय चरण में उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन का आगमन सशस्त्र बल के जवानों द्वारा दी सलामी

कटनी बुधवार को पुलिस कन्ट्रोल रुम में उप पुलिस महानिरीक्षक आर.एस.एस परिहार का अपराध समीक्षा बैठक के लिए आगमन हुआ। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर का स्वागत किया  तत्पश्चात विशेष सशस्त्र बल के जवानों द्वारा सलामी दी गई। इसके पश्चात कन्ट्रोल रुम में पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में D.I.G द्वारा समीक्षा की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी मनोज केडिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा, SDOP विजयराघवगढ़ कृष्णपाल सिंह, SDOP स्लीमनाबाद अखिलेश गौर,DSP मुख्यालय उमराव सिंह, रक्षित निरीक्षक श्रीमति संध्या राजपूतव  देहात के सभी थाना व चौकी प्रभारी उपस्थित रहे D.I.G द्वारा समीक्षा बैठक में थानावार लंबित अपराधों की समीक्षा की गई।

लंबित गंभीर अपराधों पर चर्चा कर उनके निराकरण के शत प्रतिशत प्रयास करने के निर्देश राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को दिये गए चिन्हित व सनसनीखेज प्रकरणों मे पेशी दिनाँक को निर्दिष्ट अधिकारी को साक्षी के कथन कराने हेतु निर्देशित किया गया।

समपत्ति संबधी लंबित अपराध जैसे, साधारण चोरी,गृहभेदन,लूट के प्रकरणों में अपराध पतासाजी कर रिकवरी का प्रतिशत 80 से अधिक करने हेतु निर्देशित किया गया।

वर्ष 2023 के पूर्व के समस्त लंबित अपराधों का निकाल करने के निर्देश DIG व पुलिस कप्तान द्वारा दिये गये।

अन्य भा.द.वि के अपराधों में कमी लाने व महिलाओं संबधी अपराध पर नियंत्रण करने के निर्देश अपराध समीक्षा बैठक में दिये गये

माईनर एक्ट के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये जिससे अपराध नियंत्रण व शांति व्यवस्था कायम रहे।

थानो में जप्त माल व जप्त वाहनों के निराकरण एवं पूर्व की भांति अभियान चलाकर निकाल करने के निर्देश दिए गए।

देहात क्षेत्र में लंबित गुम इंसान गुम बालक एवं बालिकाओं के गुमशुदी का पता कर उनकी पतासाजी करने के निर्देश बैठक में दिए गए।

लंबित मार्गों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निराकरण हेतु पीएम रिपोर्ट एवं एफ.एल.एल रिपोर्ट को अतिशीघ्र प्राप्त कर प्रकरणों को निकाल करने के निर्देश थाना प्रभारी चौकी प्रभारी को दिए गए।

माननीय न्यायालय द्वारा समंस वारंट निकाल कर तामीली का प्रतिशत 100 करने हेतु निर्देशित किया गया विगत वर्ष जारी सभी वारंट का निकाल करने निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING