थाना स्लीमनाबाद पुलिस की बड़ी कार्यवाही 4,52,400 रुपए किए जप्त।

 

कटनी।।पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया एसडीओपी अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में आगामी 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर अंतर जिला चेक पोस्ट जबलपुर – कटनी हाईवे पर छपरा थाना स्लीमनाबाद में लगाई गई चेक पोस्ट छपरा थाना स्लीमनाबाद में रविवार को चेकिंग के दौरान वाहन चेक करते समय संजय कुमार सलरेजा पिता स्वर्गीय गोपीचंद सलरेजा 47 साल निवासी यादव कॉलोनी जबलपुर के पास से एक बैग में 4,52,400 रुपए बरामद हुए जिसके संबंध में पूछताछ करने पर कोई संतोष जनक उत्तर मिलने पर और ना ही उन पैसों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर सके। बरहाल मौके पर उपस्थित पुलिस टीम (एसएसटी टीम) के द्वारा विधिवत कार्यवाही करते हुए पैसों को सीज किया गया है।

मौके पर मौजूद पुलिस टीम में

-थाना प्रभारी स्लीमनाबाद अखलेश दाहिया , मोहनलाल धानका (AVFO), सउनि राजेश कोरी ,प्रधान आरक्षक तेज प्रकाश, अंजनी मिश्रा ,आरक्षक राजा साहू की सराहनी भूमिका रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING