कैमोर पत्रकार संघ द्वारा 2 अक्टूबर को औद्योगिक नगरी कैमोर में ग्रामीण पत्रकारिता पर चुनोतियाँ विषय पर पत्रकारिता कार्यशाला का किया गया आयोजन

कटनी, । कैमोर पत्रकार संघ द्वारा आगामी 2 अक्टूबर को औद्योगिक नगरी कैमोर में ग्रामीण पत्रकारिता और चुनोतियाँ विषय पर पत्रकारिता कार्यशाला का आयोजन मंगल भवन में किया गया है। कार्यशाला को वरिष्ठ पत्रकार एवं सहारा समय के ब्यूरो चीफ सुमन पुरोहित द्वारा मुख्य वक्ता के रूप में पत्रकारों को प्रशिक्षित किया जाएगा। अन्य वक्ता के रूप में यश भारत के संपादक एवं मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष आशीष सोनी, शोध गुरु डॉ श्रीमती ज्योति राजपूत, वरिष्ठ पत्रकार राजा दुबे एवं पीएचडी गुरु डॉ सुरेंद्र राजपूत द्वारा युवा पत्रकारों को सम्बोधित किया जाएगा। इस अवसर पर संजय चक्रवर्ती, जमील खान, राजेश सिंघई, संतोष प्रसाद तिवारी, अनिल चावला, संतशरण सिंह, आसिफ खान, आरिफ खान, मोहित सोनी, मनीष नवेत, मोनू खान, राजेश चक्रवर्ती एवं गुलशन चक्रवर्ती की उपस्थिति रहेगी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING