
कटनी।आनंद उमंग भयो, जय कन्हैया लाल की श्री बधाई उत्सव कमेटी के संयोजक प्रेमप्रकाश दीक्षित, संजीव चौदहा, अध्यक्ष-अभिषेक पुरवार, सचिव-अतीश खम्परिया, कोषाध्यक्ष-संतोष पाण्डेय, शिवम पहारिया ने बताया कि दधिकांदो महोत्सव की तैयारियां लगभग अपनी चरम सीमा पर है। दधिकांदो महोत्सव की शोभायात्रा 6 सितम्बर 2026 दिन रविवार को लक्ष्मीनारायण मंदिर से बड़ी धूम-धाम एवं आकर्षक साज सज्जा के साथ सायं काल 5 बजे प्रारंभ होगी। इस दौरान श्री जालपा भगत मंडली द्वारा भगवान श्री की महाआरती की जायेगी। श्री बजरंग बाल रामायण समाज, मस्तराम अखाड़ा, शिवाजी अखाड़ा, राजयोग केन्द्र की संचालिका लक्ष्मी बहन द्वारा, गहोई वैश्य महिला समिति, सतीश मोरे केटर्स, सर्व शक्ति वूमेन पावर, पुरवार मंडल, ओ.पी. एलाउंसर्स, गोलू नामदेव,अजय सेठिया एवं शहर की अन्य संस्थाओं के द्वारा संचालित एवं जीवित झांकियां प्रस्तुत की जायेगी। चल समारोह में बधाई उत्सव कमेटी के सदस्य एवं पदाधिकारियों द्वारा सुंदर-सुंदर झांकी भी लगायी जावेगी।
दधिकांदो महोत्सव में चार चांद लगाने के लिए — स्व. प्यारेलाल अखाड़ा जबलपुर द्वारा व्यायाम प्रदर्शन एवं ऊंची मटकी फोड़ी जायेगी, सतगुरु अखाड़ा सागर द्वारा झांझर प्रदर्शन प्रस्तुत किया जाएगा।
चल समारोह में विशेष आकर्षण —
राजस्थान से आई मोट-पतलू की टीम, मेरठ से उदित शर्मा द्वारा शिव तांडव एवं असुरों एवं रक्षा गढ़ की झांकी एवं नृत्य, मेरठ के कलाकारों द्वारा हवा में उड़ती हुई झांकी, जयश्री नगर से बड़े महादेव डमरू पार्टी के कलाकारों द्वारा डमरू एवं ताशा का प्रदर्शन, भोपाल से ए.डी.सी. ग्रुप के द्वारा राधा कृष्ण का नृत्य झांकी प्रस्तुत की जावेगी।
इस बार की सबसे महत्वपूर्ण सूचना
इस बार दधिकांदो महोत्सव का मंच जवाहर चौक रूई बाजार, अशोक स्तंभ के पास बनेगा, जहां से इसी मंच से सायं 6 बजे से राजस्थान की सुप्रसिद्ध कठपुतली डांस का प्रदर्शन किया जाएगा एवं सभी संस्थाओं का सम्मान इस मंच से होगा एवं जो बच्चे एवं चल समारोह में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा कौतुक वेशभूषा में भाग लेंगे जिसका पुरस्कार मंच में श्री बधाई उत्सव कमेटी द्वारा प्रदान किया जायेगा।
तैयारियां पूर्ण करने के लिए बधाई उत्सव कमेटी के संरक्षक राजू खण्डेलवाल, राजू अग्रवाल, बिहारी सोनी, अनिरुद्ध अग्रवाल, गणेश मोर, ओमप्रकाश टुड़हा, सुरेश सराफ, विपुल कोटक, अजय सरावगी, नरेंद्र ख़ंताल,पदम त्रिपाठी (मामा), कृष्णा सोनी, पप्पू गर्ग, अभिषेक बर्मन, अशोक नगरिया, राहुल सुहाने, मयंक सोनी, अखिलेश पुरवार, बेबू चौदहा, मनीष सराफ, राज सोनी, कृष्णा सेठिया, सिद्धार्थ खर्द, यश चौधरी, राहुल सरावगी, शुभम सोनी, संदीप पाण्डेय समिति के समस्त पदाधिकारीगण बड़े उत्साह से कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
इस वर्ष मटकीयों व वंदनवार बाँधने वालों की होड़ लगी…
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री 1008 भगवान मुरली मनोहर की शोभायात्रा का स्वागत करने एवं ज्वालों को दही मख्खन लुटाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर, साईं फ्रेंड्स क्लब के द्वारा साईं मंदिर के पास, उस्ताद सुकखन अखाड़ा, चौरसिया पान पैलेस, घंटाघर मैदान–मनोज डंगरे, गिरिराज एंड कंपनी, वंदना साड़ी सेंटर के सामने सतीश बजाज द्वारा, पार्षद शिब्बू साहू द्वारा साहू प्लाजा, चौहान परिवार, कटनी टेस्ट लाइट एसोसिएशन एवं हीरागंज व्यापारिक संघ, ताम्रकार परिवार, बैंकेटेश मंदिर, गजानन टॉकीज चौराहा में गुप्ता परिवार द्वारा, हिंदू युवा समिति, भारती परिवार, गोल बाजार में फल एवं सब्जी विक्रेता संघ, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर–आनंद महाराज द्वारा एवं विधायक संजय पाठक, अध्यक्ष मनीष पाठक, पार्षद–अवकाश जायसवाल द्वारा सुभाष चौक में मटकी बाँधने एवं प्रसाद वितरण करने की जानकारी हमें प्राप्त हुई है।
दधिकांदो महोत्सव चल समारोह में स्वागत करेंगे…..
इस वर्ष दधिकांदो महोत्सव शोभायात्रा में – गहोई वैश्य समाज, पुरवार मंडल, राष्ट्रीय यादव संघ समाज, गायत्री योग अनुसंधान केन्द्र, सिंधु नौजवान मंडल, वैष्णव मंडल एवं गटटानी परिवार, ब्राह्मण समाज, सीमेंट व्यापारी संघ, नगर भाजपा एवं कटनी लघु उद्योग भारतीय निगम, हिन्दू उत्सव समिति, जिला ब्राह्मण समाज, राष्ट्रीय यादव संघ, टिंकू बनारसी गली चौराहा, कटनी टेंट एंड लाइट एसोसिएशन, हीरागंज व्यापारिक संघ, अग्रहरी समाज, सब्जी-फल विक्रेता संघ, मेनरोड व्यापारी संघ, दूध डेयरी समाज एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के द्वारा भगवान श्री की शोभायात्रा का स्वागत एवं प्रसाद वितरण किया जायेगा।






