
कटनी न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया।रिश्तों की डोर और भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन कटनी जिला जेल में भी भावुक माहौल के बीच मनाया गया। जेल में निरुद्ध बंदियों से मिलने पहुंची बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके बेहतर भविष्य की कामना की।
इस दौरान कई ऐसे भावुक पल भी देखने को मिले, जब भाई-बहन एक-दूसरे से मिलकर भावुक हो रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक माना जाता है। इसी भावना के साथ कटनी जिला जेल में भी रक्षाबंधन का आयोजन किया गया।
सुबह से ही जेल परिसर में अपने भाइयों से मिलने के लिए बहनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। लंबे समय बाद भाई से मुलाकात और उसकी कलाई पर राखी बांधने की खुशी बहनों के चेहरों पर साफ दिखाई दी।
बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, तिलक लगाया और उनके सुखद भविष्य की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी अपनी बहनों से वादा किया कि वे भविष्य में बेहतर जीवन जीने और गलत रास्ते से दूर रहने का प्रयास करेंगे। रक्षाबंधन के अटूट बंधन के त्यौहार को लेकर जिला जेल प्रशासन ने मुख्याल से मिले निर्देशानुसार दो दिनों पूर्व तैयार शुरू कर दी थी।
इस दौरान जेल प्रशासन द्वारा मुलाकात को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं, ताकि रक्षाबंधन के इस पर्व पर बंदियों और उनके परिजनों को किसी तरह की परेशानी न हो कुल मिलाकर, कटनी जिला जेल में रक्षाबंधन का पर्व भावनाओं से भरा नजर आया। जेल की चारदीवारी के बीच भी भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और प्रेम की डोर मजबूत दिखाई दी।









