कन्हवारा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण, अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कटनी, 27 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत विकासखंड कटनी के ग्राम कन्हवारा में आयोजित शिविर के दौरान मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हवारा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर आशीष तिवारी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हरप्रीत सिमरन कौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग मोदी, एसडीएम  जितेंद्र पटेल, कुठला थाना प्रभारी श्री अखिलेश दहिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह सहित जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी शामिल हुए।

नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसाइटी कटनी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और प्रबुद्धजनों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान 15 कदम के पौधे रोपित किए गए।

इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह, जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र, बारडोली वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राम लखन चौधरी, समाजसेवी श्री रामजी मिश्रा, परामर्शदाता रामानुज पांडेय, शिवकुमार चौधरी, सेक्टर प्रभारी गनपत लाल कोल, श्रीमती माया गुप्ता, हरिशंकर दहिया सहित विभिन्न अधिकारी एवं प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और पौधों की नियमित देखभाल के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का संदेश दिया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING