खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सैंपलिंग कार्रवाई, लैब रिपोर्ट के बाद तय होगी गुणवत्ता

कटनी, 25 अगस्त 2026। त्योहारों और बढ़ती खाद्य खपत को देखते हुए नागरिकों को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में निगरानी और नमूना कार्रवाई तेज कर दी है।

इसी अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कटनी शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए। सुभाष चौक स्थित देश भंडार से मगज लड्डू, बूंदी लड्डू, खोया, सेलिब्रेशन पैक, सोनपापड़ी और कलाकंद के नमूने लिए गए।

वहीं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित गोलू रेस्टोरेंट से लड्डू, नमकीन और काजू कतली के नमूने लिए गए। स्टेशन रोड स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार से कलाकंद, खोया और खोया पेड़ा के नमूने संकलित किए गए। इसी क्षेत्र के कोजी स्वीट्स से लड्डू, बूंदी लड्डू और नमकीन के नमूने लिए गए।

लैब रिपोर्ट से होगी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की पुष्टि

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा संकलित सभी नमूने निर्धारित प्रक्रिया के तहत खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि केवल निरीक्षण या नमूना लेने के आधार पर किसी खाद्य पदार्थ को मिलावटी या अमानक घोषित नहीं किया जा सकता। प्रयोगशाला जांच की रिपोर्ट के आधार पर ही खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप होने अथवा नहीं होने का अंतिम निर्धारण किया जाएगा।

अमानक नमूने मिलने पर होगी वैधानिक कार्रवाई

यदि प्रयोगशाला जांच में कोई खाद्य नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा संबंधित नियमों एवं विनियमों के अनुरूप नहीं पाया जाता है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वही बड़ा सवाल है कि त्योहारों को देखते ही जिला प्रशासन की खाद्य विभाग की टीम सक्रिय क्यों होती है पूरे वर्ष अगर इसी तरह जांच कार्यवाही होती रहे तो मिलावट का कोई प्रश्न नहीं उठता।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING