“समाज में बदलाव के लिए धरातल पर करें काम, युवाओं को दिया नेतृत्व का संदेश”

कटनी। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी द्वारा महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट के समन्वय से संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के सत्र 2026-27 का सत्रारंभ समारोह एवं पूर्व छात्र सम्मेलन रविवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, माधव नगर कटनी के सभागार में आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र ने मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के पाठ्यक्रम, संपर्क कक्षाओं और वर्षभर आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कक्षाओं के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।

धरातल पर काम करने से ही दिखेगा बदलाव

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ग्रामीण आजीविका मिशन के सहायक प्रबंधक राम सुजान द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में बदलाव के लिए केवल दिखावे की नहीं, बल्कि वास्तविक और धरातल पर किए जाने वाले कार्यों की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से किताबी ज्ञान के साथ व्यवहारिक ज्ञान हासिल करने और ऐसे कार्य करने का आह्वान किया, जिससे समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिल सके।अन्य अतिथियों ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं तथा पूर्व छात्रों को बधाई देते हुए कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त ज्ञान और अनुभव को समुदाय तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

छात्रों को पुस्तकों का वितरण, पूर्व छात्रों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। वहीं जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति सहित विभिन्न सामाजिक अभियानों में सक्रिय सहभागिता करने वाले पूर्व छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त प्रशिक्षण और ज्ञान से उनके कौशल एवं व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आया है।

नशामुक्ति और स्वैच्छिकता की दिलाई शपथ

कार्यक्रम के अगले चरण में छात्र-छात्राओं ने खेल गतिविधियों का अभ्यास किया। इसके बाद उन्हें स्वैच्छिकता एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में आम का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।  कार्यक्रम में नवांकुर संस्थाओं के सेक्टर प्रभारी साध्वी निगम, हीरामणि हल्दकार, राजू यादव, शिवकुमार चौधरी, गनपत लाल कोल, अभिषेक मिश्रा, सत्येंद्र प्यासी, सतीश कुमार त्रिपाठी, देवराज विश्वकर्मा, छन्नूलाल राय एवं त्र्यंबकेश्वर मिश्रा सहित सभी परामर्शदाताओं रामानुज पांडेय, श्रीमती संयोगिता मिश्रा, श्रीमती रूप बर्मन, श्रीमती भारती बर्मन एवं सुश्री रोशनी कुशवाहा का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पारस जैन, ग्रामीण आजीविका मिशन के सहायक प्रबंधक राम सुजान द्विवेदी, जनपद सदस्य नंदलाल कोरी एवं रुपाली तिवारी, पत्रकार संघ कटनी के जिला अध्यक्ष विवेक शुक्ला, बारडोली वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राम लखन चौधरी तथा समाजसेवी राम जी मिश्रा सहित छात्र-छात्राएं एवं पूर्व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING