“शासकीय अवकाश दिवस में भी खुले रहेंगे जलकर भुगतान काउंटर, शनिवार एवं रविवार को भी नागरिक उठा सकेंगे जलकर की 50 प्रतिशत छूट का लाभ”

कटनी। जलकर उपभोक्ताओं को बकाया राशि में राहत प्रदान करने के उद्देश्य से लागू विशेष जलकर राहत योजना का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाने के लिए नगर निगम ने अवकाश के दिनों में भी सेवाएं जारी रखने का निर्णय लिया है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देशानुसार शनिवार एवं रविवार को भी निगम के कैश काउंटर तथा सुभाष चौक स्थित शिविर काउंटर खुले रहेंगे।

योजना के तहत पात्र जलकर उपभोक्ता अपनी कुल बकाया राशि का 50 प्रतिशत एकमुश्त जमा कर शेष 50 प्रतिशत राशि की छूट का लाभ ले सकते हैं। अवकाश के दिनों में काउंटर संचालित होने से नौकरीपेशा एवं अन्य व्यस्त नागरिकों को भी योजना का लाभ लेने की सुविधा मिलेगी।

नगर निगम ने जलकर उपभोक्ताओं से अपील की है कि योजना की समय-सीमा समाप्त होने से पहले बकाया जलकर का भुगतान कर 50 प्रतिशत छूट का लाभ अवश्य उठाए

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING