
कटनी। मंगलवार को गुलमोहर गार्डन में चौरसिया समाज महिला मंडल द्वारा नागपंचमी पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में चौरसिया समाज के सदस्यों ने शंखनाद के साथ पर्व का शुभारंभ किया और रंगारंग कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान समाज के 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों को सम्मानित कर स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। वहीं 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया समाज के सामाजिक उत्थान और भावी विकास के लिए सभी सदस्यों ने एकजुटता का संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में सुंदरकांड का आयोजन भी किया गया। सरस्वती वंदना एवं स्वागत समारोह के बाद सभी ने सामूहिक रूप से स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।
कार्यक्रम में चौरसिया महिला मंडल की अध्यक्ष उर्मिला चौरसिया, उपाध्यक्ष कल्पना चौरसिया, सचिव शुभदा चौरसिया और कोषाध्यक्ष सोनिया चौरसिया सहित समस्त स्नेहिल सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में रश्मि चौरसिया और शुभदा चौरसिया द्वारा सभी अतिथियों, समाजजनों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।







