यात्रियों के लिए जरूरी खबर—17 अगस्त से तीन इंटरसिटी ट्रेनों का टर्मिनल बदला, अब जबलपुर की जगह मदन महल से होगा संचालन।

जबलपुर।रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल से संबंधित तीन जोड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों के टर्मिनल में बदलाव को मंजूरी दी है। यह बदलाव 17 अगस्त 2026 से प्रभावी हो गया है।

इसके तहत 22189/22190 रीवा-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, 11265/11266 जबलपुर-अंबिकापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस और 11651/11652 जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस का टर्मिनल अब जबलपुर स्टेशन के बजाय मदन महल स्टेशन कर दिया गया है।
रीवा-मदन महल इंटरसिटी एक्सप्रेस
22190 रीवा-मदन महल इंटरसिटी एक्सप्रेस रीवा से सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर रवाना होकर जबलपुर 9 बजकर 46 मिनट और मदन महल 10 बजकर 7 मिनट पर पहुंचेगी। वापसी में 22189 मदन महल-रीवा इंटरसिटी एक्सप्रेस मदन महल से शाम 5 बजे, जबलपुर से 5 बजकर 15 मिनट पर रवाना होकर रात 9 बजकर 22 मिनट पर रीवा पहुंचेगी।
अंबिकापुर-मदन महल इंटरसिटी एक्सप्रेस
11266 अंबिकापुर-मदन महल इंटरसिटी एक्सप्रेस अंबिकापुर से सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर रवाना होगी। ट्रेन जबलपुर 2 बजकर 55 मिनट और मदन महल 3 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी। वहीं 11265 मदन महल-अंबिकापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस मदन महल से दोपहर 12 बजकर 25 मिनट और जबलपुर से 12 बजकर 45 मिनट पर रवाना होकर रात 11 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी।

सिंगरौली-मदन महल इंटरसिटी एक्सप्रेस
11652 सिंगरौली-मदन महल इंटरसिटी एक्सप्रेस सिंगरौली से सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर रवाना होकर जबलपुर 11 बजकर 35 मिनट और मदन महल 12 बजकर 5 मिनट पर पहुंचेगी। वापसी में 11651 मदन महल-सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस मदन महल से शाम 4 बजकर 5 मिनट और जबलपुर से 4 बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी तथा रात 11 बजकर 45 मिनट पर सिंगरौली पहुंचेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेनों के समय और परिचालन से जुड़ी विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद 139, NTES या RailOne ऐप के माध्यम से प्राप्त करें।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING