सीवरेज की शिकायतों पर एक्शन मोड में नगर पालिका अध्यक्ष नीरज महाराज शास्त्री वार्ड में किया औचक निरीक्षण

 

नरसिंहपुर नगरपालिका क्षेत्र में चल रहे सीवरेज निर्माण कार्य को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच बीते दिवस नगर के प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष नीरज महाराज ने शास्त्री वार्ड में सीवरेज निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आई अनियमितताओं और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

नगरपालिकाध्यक्ष ने मौके पर सीवरेज कार्य की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो और कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए

बरसात के मौसम को देखते हुए नालियों में जाम की समस्या को तत्काल दूर करने तथा कीटनाशक दवाओं का नियमित छिड़काव कराने के लिए भी अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि जलभराव और संक्रमण की स्थिति से नागरिकों को राहत मिल सके

निरीक्षण के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजेन्द्र सिंह लोधी, सहायक यंत्री प्रतिमा ठाकुर, शास्त्री वार्ड पार्षद सुषमा तिवारी, अपराजिता मिश्रा सी.ओ.डी., अमित कुल्हार सी.ओ.डी., उपयंत्री प्रशांत गुप्ता, सीवरेज योजना से रामप्रकाश वर्मा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING