“झुकेही स्टेशन को मिली बड़ी सौगात! रीवा–चिरमिरी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर” 

जबलपुर। यात्रियों की सुविधा, क्षेत्रीय विकास और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए गाड़ी संख्या 11751/11752 रीवा–चिरमिरी–रीवा एक्सप्रेस का झुकेही रेलवे स्टेशन पर आधिकारिक ठहराव शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार 17 जुलाई 2026 को झुकेही रेलवे स्टेशन पर आयोजित शुभारंभ समारोह में क्षेत्रवासियों का उत्साह देखने लायक था। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों की भीड़ ने यह साबित कर दिया कि इस रेल सुविधा की मांग लंबे समय से की जा रही थी।

कार्यक्रम में सतना सांसद  गणेश सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए और क्षेत्र की जनता को संबोधित किया। रेलवे प्रशासन की ओर से मंडल वाणिज्य प्रबंधक नितेश कुमार सोने सहित कई अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

सांसद  गणेश सिंह ने रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस ठहराव से झुकेही एवं आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बेहतर रेल संपर्क से शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़े शहरों तक पहुंचने में आसानी होगी।

ग्रीन सिग्नल दिखाकर किया शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान सांसद गणेश सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रीन सिग्नल दिखाकर रीवा–चिरमिरी एक्सप्रेस के झुकेही स्टेशन ठहराव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने खुशी जाहिर करते हुए रेलवे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

मंडल वाणिज्य प्रबंधक नितेश कुमार सोने ने बताया कि ट्रेन के इस नए ठहराव से क्षेत्रीय यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

जनसहभागिता से सफल रहा आयोजन

रेलवे प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने यह स्पष्ट कर दिया कि झुकेही स्टेशन पर रीवा–चिरमिरी एक्सप्रेस के ठहराव की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING