“राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस का जनसेवा अभियान, हृदय स्वास्थ्य जांच शिविर में उमड़ी भीड़” 

कटनी। राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस शहर कमेटी द्वारा आस्था प्लाजा स्थित कांग्रेस कार्यालय, बरगवां में विशेष हृदय स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला के प्रयासों से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पत्रकारों एवं समाजसेवियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।

शिविर में ईसीजी (ECG), ब्लड शुगर (RBS), ब्लड प्रेशर एवं लिपिड प्रोफाइल जैसी महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। नागपुर से आए वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. निकुंज पवार ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया।

आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आमजन को समय पर स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर में त्वरित रिपोर्टिंग की व्यवस्था भी की गई, जिससे लोगों को जांच परिणाम शीघ्र प्राप्त हुए।

जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाजहित एवं जनसेवा के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है।

शिविर में पहुंचे नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में ऐसे सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य शिविरों की आवश्यकता है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाए। लोगों ने भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन नियमित रूप से किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।

इस अवसर पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सौरभ सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनरेश त्रिपाठी, बी.एम. तिवारी, प्रशांत जायसवाल, राजेश जाटव, अजय जैसवानी, मंगल सिंह, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, श्याम यादव, रमेश अहिरवार, अजय कोल, विनोद अहिरवार, फरीद खान, इमरान खान, हर्षित मिश्रा सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING