निगम का एक्शन: सड़क पर उतरी निगम कमिश्नर, दुकानदारों पर सख्ती” “डस्टबीन रखो, कचरा नहीं फैलाओ: चला स्वच्छता अभियान”

कटनी। शहर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर निगम अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। निगम कमिश्नर तपस्या सिंह परिहार ने खुद सड़कों पर उतरकर अपनी टीम के साथ स्वच्छता अभियान की कमान संभाली इस दौरान उन्होंने सुभाष चौक से लेकर कमानिया गेट होते हुए स्टेशन चौराहा तक दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने स्पष्ट कहा कि सभी दुकानदार अपनी दुकान के बाहर अनिवार्य रूप से डस्टबीन रखें और कचरा सड़क पर न फैलाकर उसी में डालें। साथ ही, दुकानों को सड़क पर बढ़ाकर अतिक्रमण करने पर भी सख्त चेतावनी दी गई।

करीब शाम 7 बजे से शुरू हुआ यह अभियान दो घंटे तक चला, जिसमें कमिश्नर खुद एक-एक दुकान पर पहुंचीं और दुकानदारों को समझाइश दी। इस दौरान जो दुकानदार नियमों का पालन करते नहीं पाए, उनके खिलाफ मौके पर ही चालानी कार्रवाई भी की गई।

 

 

सुश्री तपस्या परिहर नगर निगम कमिश्नर 

कमिश्नर तपस्या सिंह परिहार ने अपील करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सभी नागरिकों और व्यापारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो दुकानदार निगम के नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ आगे और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING