
newsvoiceofindia
कटनी (14 अप्रैल):नगर पालिक निगम कटनी के सिविल लाइन स्थित अग्निशमन कार्यालय में मंगलवार प्रातः अग्निशमन सेवा दिवस गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया।
इस अवसर पर निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार सहित निगम प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने वर्ष 1944 में मुंबई डॉकयार्ड में हुए भीषण विस्फोट में कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए 66 दमकल कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया कार्यक्रम में पार्षद अवकाश जायसवाल, मौसुफ अहमद बिट्टू, कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, असित खरे, अंशुमान सिंह, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
दमकल कर्मियों की भूमिका सराहनीय
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने अपने संबोधन में कहा कि अग्निशमन कर्मी विषम परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां अपनाएं और जागरूकता फैलाने में सहयोग करें। साथ ही, अग्निशमन विभाग को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।
जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
कार्यक्रम के दौरान निगमायुक्त एवं जनप्रतिनिधियों ने अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से तीन फायर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए नागरिकों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी देते रहे।
रैली के माध्यम से आग लगने की स्थिति में तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना देने, विद्युत उपकरणों का सुरक्षित उपयोग करने एवं ज्वलनशील पदार्थों के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया गया इस दौरान अग्निशमन दल के कर्मियों ने अग्निशमन गीत की प्रभावी प्रस्तुति भी दी, जिसने कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायक बना दिया।
क्यों मनाया जाता है यह दिवस?
उल्लेखनीय है कि भारत में हर वर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन 14 अप्रैल 1944 को मुंबई (तत्कालीन बॉम्बे) में ‘एसएस फोर्ट स्टिकाइन’ जहाज पर लगी भीषण आग और विस्फोट की घटना की स्मृति में मनाया जाता है, जिसमें 66 दमकल कर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। इस दिवस का उद्देश्य उनके साहस और बलिदान को सम्मान देना तथा आमजन में अग्नि सुरक्षा के प्रति
जागरूकता बढ़ाना में इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में सहायक यंत्री अनिल जायसवाल, उपयंत्री शैलेन्द्र प्यासी, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, फायर निरीक्षक शैलेंद्र दुबे, पारसनाथ प्रजापति, कर्मचारी संघ अध्यक्ष एवं पूर्व अधिकारी गणेश बिचपुरिया, विष्णु प्रसाद साहू, श्रीराम चौरसिया, अरविंद प्यासी, समाजसेवी अजय सरावगी, भवानी तिवारी सहित फायर अमले के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।








