“पत्रकार मिलन समारोह में दिखी एकजुटता और उत्साह की चमक”… “कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा सहित वरिष्ठ पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति” 

कटनी, 4 अप्रैल 2026। जिला पत्रकार संघ द्वारा शनिवार को होटल उर्वशी में आयोजित पत्रकार मिलन समारोह उत्साह, एकजुटता और विचार-मंथन का केंद्र बना रहा।

कार्यक्रम में पत्रकारों ने वर्तमान समय की चुनौतियों पर गंभीर चर्चा की और आपसी समन्वय व सहयोग की भावना को मजबूत किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार एवं संघ के संस्थापक कृष्णकांत अग्निहोत्री (भोला बाबू) उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर आशीष तिवारी ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, वरिष्ठ पत्रकार प्रियदर्शन गौर, संपादक आशुतोष शुक्ला, अधिवक्ता एवं पत्रकार अश्वनी बड़गैया तथा जनसंपर्क अधिकारी मनोज श्रीवास्तव मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन संतोष मिश्रा और भवानी तिवारी ने किया प्रारंभ में जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने अतिथियों का तिलक वंदन एवं पुष्पहार से स्वागत किया। इसके बाद पत्रकारों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

1970 से पत्रकारों की आवाज बना जिला पत्रकार संघ
संघ के अध्यक्ष पं. विवेक शुक्ला ने स्वागत भाषण में बताया कि जिला पत्रकार संघ की स्थापना वर्ष 1970 में पत्रकारों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से की गई थी। उस समय स्व. सत्येंद्र पाठक संरक्षक रहे और कृष्णकांत अग्निहोत्री अध्यक्ष बने।

उन्होंने कहा कि आज पत्रकारिता पहले से अधिक चुनौतीपूर्ण हो गई है। “हम लोहे को काट रहे हैं कागज की तलवारों से” इस पंक्ति के माध्यम से उन्होंने पत्रकारों के सामने मौजूद कठिनाइयों को व्यक्त किया निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता की जरूरत वरिष्ठ पत्रकार प्रियदर्शन गौर ने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता का दायरा बढ़ा है, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारियाँ भी बढ़ी हैं।

उन्होंने जोर दिया कि पत्रकारिता निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यात्मक होनी चाहिए, न कि दुर्भावनापूर्ण वहीं अश्वनी बड़गैया ने कहा कि पत्रकारों को हमेशा स्वतंत्रता नहीं मिली, लेकिन जिस दिन पत्रकारिता का व्यवसायिक दबाव कम होगा, उस दिन सच्ची कलम अपनी ताकत दिखाएगी।

आशुतोष शुक्ला ने कहा कि आज पत्रकारिता के क्षेत्र में अवसर और चुनौतियाँ दोनों समान रूप से मौजूद हैं।
मिलन समारोह से बढ़ता है मनोबल – कलेक्टर
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर आशीष तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन पत्रकारों के मनोबल को बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार दिनभर व्यस्त रहते हैं और ऐसे आयोजनों से उन्हें आपसी संवाद और खुशी साझा करने का अवसर मिलता है।

काव्य के माध्यम से किया सम्मान और आभार
कार्यक्रम के अंत में भवानी तिवारी ने आभार व्यक्त करते हुए कलेक्टर की कार्यशैली की सराहना की और कहा— गर आदमी का पराये ग़म से रिश्ता हो जाये,
तो आदमी आदमी न रहे, फरिश्ता हो जाये।

इनकी रही उल्लेखनीय उपस्थिति

समारोह में शहर के अनेक वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से
लालजी शर्मा, आशीष सोनी, वंदना तिवारी, सुरेंद्र राजपूत, कमलेश सिंह, संजय शर्मा, रजनीश बाजपेयी, शिव प्रताप सिंह, रवि पांडे, अनिल तिवारी, संजय अग्रवाल, अशोक वर्मा, राकेश चतुर्वेदी, अमित यादव, विकास बर्मन, जितेंद्र द्विवेदी, सुजीत तिवारी, यश खरे, श्रद्धेश मिश्रा, प्रकाश पटेल, जाहिद हुसैन, असलम खान, शकील खान, प्रवीण पाराशर, सचिन तिवारी, राहुल उपाध्याय, नवनीत गुप्ता, अनिरुद्ध बजाज, विष्णु वलेचा, प्रभाकर सिंह, अभिषेक शुक्ला, अंकुश रजक, तपन निषाद, विजय उपाध्याय, अंशुल बेहरे सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING