निगमायुक्त तपस्या परिहार ने ली समय-सीमा बैठक, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

कटनी (16 मार्च) – नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने सोमवार को मेयर इन काउंसिल सभागार में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, शासन की प्राथमिक योजनाओं, महत्वपूर्ण अभियानों तथा जनहित से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की बैठक में सीएम हेल्पलाइन, राजस्व प्रकरण, न्यायालयीन प्रकरण और विभागीय योजनाओं की स्थिति पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को सभी लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में उपायुक्त शैलेष गुप्ता, कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, असित खरे, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री आदेश जैन, उपयंत्री जयेंद्र प्रताप सिंह, पवन श्रीवास्तव, मोना करेरा, मृदुल श्रीवास्तव, शैलेन्द्र प्यासी, अतिक्रमण प्रभारी, योजना शाखा प्रभारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

जल गंगा संवर्धन अभियान की तैयारियां शुरू
निगमायुक्त ने बताया कि 19 मार्च से प्रदेशभर में जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारंभ किया जाएगा। इसके तहत नगरीय क्षेत्रों में जल संरक्षण एवं संवर्धन से संबंधित गतिविधियों को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। उन्होंने जल स्रोतों की सफाई, सार्वजनिक कुओं की मरम्मत तथा अन्य आवश्यक तैयारियां तत्काल शुरू करने के निर्देश जलप्रदाय शाखा को दिए। साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए पाइपलाइन लीकेज से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने को कहा।

शिविरों में प्राप्त आवेदनों का करें निराकरण
संकल्प से समाधान अभियान के तहत लगाए जा रहे शिविरों में प्राप्त आवेदनों की पोर्टल में फीडिंग करने तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि पात्र नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

नोडल अधिकारी रोजाना दें रिपोर्ट

नगर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लि9ए नियुक्त नोडल अधिकारियों को रोजाना सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी को डेयरी संचालकों को नोटिस जारी करने और आवारा श्वानों पर नियंत्रण के लिए अभियान चलाने की सख्त हिदायत दी गई।

विकास कार्यों को दें गति

निगमायुक्त ने जगन्नाथ चौक से घंटाघर मार्ग पर पोल शिफ्टिंग का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रेमनगर बस्ती में चल रहे विद्युतीकरण कार्य को एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
राजकुमारी सोनी को दिलाया जाए योजना का लाभ
बैठक में निगम कर्मचारियों के सीपीएफ, ईपीएफ, अनुकंपा नियुक्ति और परिवार कल्याण से जुड़े लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। सेवानिवृत्त कर्मचारी श्रीमती राजकुमारी सोनी के परिवार कल्याण योजना के लंबित प्रकरण को शीघ्र निराकरण के लिए दस्तावेजों में आवश्यक सुधार कर भोपाल स्तर से कार्रवाई कराने के निर्देश दिए गए।

अन्य योजनाओं की भी समीक्षा

बैठक में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, वर्कशॉप स्थापना, जन्म-मृत्यु प्रकरणों के निराकरण, अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई, फायर सेफ्टी, आईएचएसडीपी योजना के हितग्राहियों के सत्यापन, स्वच्छ भारत मिशन की गतिविधियों, ई-केवाईसी के लंबित प्रकरणों और ई-ऑफिस संचालन की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को अपनी-अपनी आईडी लॉगिन कर ई-ऑफिस प्रणाली का नियमित उपयोग करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING