
newsvoiceofindia/
जबलपुर।पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन के ए केबिन यार्ड के पास शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे एक मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना के कारण अप और डाउन दोनों दिशाओं में चलने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे द्वारा तत्काल राहत और सुधार कार्य शुरू कर दिया गया है, साथ ही कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित और कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 18009 संतरागाछी–अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस अब 7 मार्च को कटंगी खुर्द और हरदुआ स्टेशन के बीच ग्रेड सेपरेटर मार्ग से होकर गुजरेगी वहीं गाड़ी संख्या 11448 हावड़ा–जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस 7 मार्च को न्यू कटनी जंक्शन और कटनी के रास्ते जबलपुर पहुंचेगी।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर–अंबिकापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस जबलपुर से चलकर कटनी और एनकेजे के रास्ते अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी, जबकि गाड़ी संख्या 11266 अंबिकापुर–जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस एनकेजे और कटनी के रास्ते जबलपुर पहुंचेगी।
रेलवे ने कुछ मेमू ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त भी किया है। बिलासपुर–कटनी मेमू ट्रेन को झलवारा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है, यानी झलवारा से कटनी के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी इसी तरह कटनी–बिलासपुर मेमू ट्रेन झलवारा से ही शुरू होगी और कटनी से झलवारा के बीच सेवा बंद रहेगी।
कटनी–चिरमिरी मेमू ट्रेन भी झलवारा से शुरू होगी, जबकि चिरमिरी–कटनी मेमू ट्रेन को झलवारा स्टेशन पर ही समाप्त किया जाएगा इस तरह इन ट्रेनों की सेवा झलवारा और कटनी के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
रेलवे ने यात्रियों से रेल विभाग ने अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेनों की ताजा जानकारी रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा, एनटीईएस और रेल मदद हेल्पलाइन 139 से प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।






