“तपस्या परिहार की सख्ती: कटनी में गंदगी पर जीरो टॉलरेंस, लापरवाही पर नोटिस के निर्देश” गंदगी मिली तो कार्रवाई तय: ICICI Bank के पास सफाई में लापरवाही पर नोटिस के निर्देश”

मध्यप्रदेश के कटनी शहर को स्वच्छता के उच्च मानकों तक पहुंचाने के लिए नगर निगम ने निगरानी और सख्त कर दी है। निगमायुक्त तपस्या परिहार खुद मैदान में उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रही हैं। गुरुवार सुबह उन्होंने शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों का निरीक्षण किया, जहां लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से निगमायुक्त तपस्या परिहार ने गुरुवार को मिशन चौक, सागर पुलिया और मदन मोहन चौबे वार्ड के बरगवां मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सागर पुलिया के पास दीवारों की सफाई, खरपतवार की कटाई और पेयजल रिसाव जैसी समस्याएं सामने आईं, जिनके त्वरित समाधान के निर्देश मौके पर ही दिए गए दीवारों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए रेलवे अधिकारियों को अवगत कराने हेतु स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया।
मिशन चौक से बरगवां मुख्य मार्ग तक पैदल निरीक्षण के दौरान ICICI Bank के पास गंदगी पाए जाने पर निगमायुक्त ने नाराजगी जताई।

सफाई व्यवस्था में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित वार्ड दरोगा के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वच्छता कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी अपने निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने स्थानीय नागरिकों से भी बातचीत की और सफाई व्यवस्था पर फीडबैक लिया।
स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए कि: स्वच्छता व्यवस्था और मजबूत की जाए, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना जारी रहे,सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो नगर निगम द्वारा शहर में प्रतिदिन दो शिफ्ट में सफाई कार्य संचालित किया जा रहा है।

जल निकासी व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए:

नाला-नालियों की नियमित सफाई, निकले कचरे का नियमानुसार निपटान, मुख्य मार्गों के डिवाइडरों की सफाई, पौधों की सिंचाई, खाली प्लॉटों और सड़क किनारे पन्नियों की बिनाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और सामुदायिक शौचालयों की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया जा रहा है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING