
newsvoiceofindia/
कटनी कोतवाली थाना क्षेत्र खिरहनी पलिस चौके के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 स्थित ऑटो स्टैंड में आरपीएफ एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लगभग 18 किलो गांजा पुलिस ने बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी गांजे की यह खेप सतना ले जाने की फिराक में था। खिरहनी चौकी पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामगोपाल वर्मा निवासी बिरसिंहपुर, जिला सतना के रूप में हुई है।
किशोर कुमार दवेदी खिरहनी चौकी प्रभारी कटनी
पकड़े गए आरोपी की तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 18 किलो अवैध मादक पदार्थ हरिपत्ती युक्त गांजा बरामद किया गया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां से लाया था, इसे कहां सप्लाई किया जाना था और इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं।






