“पुणे-दानापुर-पुणे के मध्य स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों पर ठहराव” 

newsvoiceofindia

जबलपुर। रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों होली पर यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में मध्य रेल से प्रारम्भ,टर्मिनेट होने वाली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01481/01482 पुणे-दानापुर-पुणे स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल से होकर अपने गंतब्य को जाएगी।

मिली जानकारी के मुताबिक इस स्पेशल ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल के क्षेत्राधिकार में आने वाले समय-सारणी का विवरण है।

पुणे-दानापुर-पुणे स्पेशल ट्रेन (04-04 ट्रिप)

स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01481 पुणे से दानापुर स्पेशल ट्रेन यात्रा मांग पर 23 एवं 27 फरवरी 2026 एवं होली के अवसर पर 02 एवं 06 मार्च 2026 को* पुणे स्टेशन से रात 19:55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन इटारसी सुबह 11:15 बजे, *जबलपुर दोपहर 15:30 बजे,* कटनी 16:50 बजे, सतना सायं 18:50 बजे पहुँचकर मार्ग से होते हुए तीसरे दिन सुबह 08:00 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01482 दानापुर से पुणे स्पेशल ट्रेन यात्रा मांग पर 25 फरवरी एवं 01 मार्च 2026 एवं होली के अवसर पर 04 एवं 08 मार्च 2026 को* दानापुर स्टेशन से सुबह 10:00 बजे प्रस्थान कर रात में सतना 21:00 बजे, कटनी 22:35 बजे, पहुँचकर अगले दिन *जबलपुर मध्यरात्रि 00:20 बजे,* इटारसी 04:05 बजे और सायं 18:15 बजे पुणे स्टेशन पहुँचेगी।

कोच कम्पोजीशन- इस गाड़ी में  01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 06 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 18 कोच रहेंगे।

ट्रेन के हाल्ट – रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर जंक्शन (अहमदनगर), कोपरगाँव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, *इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना,* मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, एनटीइएस या रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन रेलवे वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING