
newsvoiceofindia/
बरही/कटनी। पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक (जीएम) शोभना बंदोपाध्याय ने मंगलवार को कटनी–सिंगरौली रेलखंड के क्षेत्र आने वाले खन्ना-बंजारी रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाओं और परिचालन व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत जीएम ब्यौहारी के लिए रवाना हुईं।
नगर परिषद एवं जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन
निरीक्षण के दौरान नगर परिषद बरही के जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने जीएम शोभना बंदोपाध्याय से मुलाकात कर क्षेत्र की लंबे समय से लंबित रेल समस्याओं को लेकर ज्ञापन सोपा गया।
लोगो की प्रमुख मांगें
नई पैसेंजर ट्रेन: क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए एक नई पैसेंजर ट्रेन शुरू करने की मांग की कटनी चौपन ट्रेन पुनः चालू हो: नगर परिषद अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल ने कोरोना काल से बंद पड़ी कटनी–चौपन ट्रेन को फिर से शुरू करने की मांग रखी ट्रेन विस्तार और नियमित संचालन: युवा नेता प्रवीण त्रिवेदी एवं पार्षद संतोष द्विवेदी ने सिंगरौली–भोपाल एक्सप्रेस को इंदौर तक विस्तारित करने तथा इसे प्रतिदिन चलाने का आग्रह किया।
खन्ना-बंजारी में स्टॉपेज: हावड़ा–भोपाल साप्ताहिक, कोलकाता–अहमदाबाद, कोलकाता–मदार, सांतरागाछी–अजमेर, मुंबई–धनबाद एवं टीटी साप्ताहिक ट्रेनों के खन्ना-बंजारी स्टेशन पर ठहराव की मांग की गई।
गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित
इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष मोहन गौड़, पार्षद सुरेश सोनी पांडा, सरपंच तीरथ पटेल, रजनीश नामदेव सहित कई पार्षद और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
सकारात्मक पहल का आश्वासन
जीएम शोभना बंदोपाध्याय ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और उचित स्तर पर विचार कर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पश्चिममध्य रेल (जीएम) शोभना बंदोपाध्याय का रिटायरमेंट है। कयास लगाए जा रहे हैं। रिटायरमेंट के पहले पश्चिम मध्यरेल के लिए जाते-जाते कुछ अच्छी सौगात आमजन को दे सकती हैं।








